फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UK companies wants build Noida International Airport

ब्रिटेन की कंपनियों बनाना चाहती हैं नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नियाल के अफसरों से की मुलाकात

Fri, 02 Nov 2018 03:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Nov 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
UK companies wants build Noida International Airport
- फोटो : फाइल फोटो

जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट बनाने के लिए बिड से पहले ही कंपनियां जानकारी के लिए आने लगी हैं। बृहस्पतिवार को यूके एयरपोर्टस मिशन टू इंडिया का प्रतिनिधिमंडल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के अफसरों से मिला और जानकारी ली। नियाल के अफसरों ने एयरपोर्ट की अब तक की प्रगति रिपोर्ट को भी उनके साथ साझा की।

विज्ञापन


यूके एयरपोर्टस मिशन टू इंडिया के प्रतिनिधिमंडल में एयरपोर्ट से संबंधित 18 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने एयरपोर्ट के बारे में सभी तकनीकी और सामान्य पहलुओं की जानकारी दी। एमआरओ सेंटर, पैसेंजर की सर्वे रिपोर्ट व कार्गो के बारे में जानकारी ली। सीईओ ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट 1334 हेक्टेयर में बनेगा। इसमें 1239 हेक्टेयर कृषकों से भूमि अधिग्रहण से ली जाएगी। शेष 95 हेक्टेयर भूमि सरकारी है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट विकास के चयन के लिए बिड डॉक्यूमेंट और एग्रीमेंट बनाया जा चुका है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है। सीईओ ने एयरपोर्ट से होने वाले विकास और उड्डयन क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना के संबंध में भी बताया। इस अवसर पर ब्रिटिश दूतावास के अधिकारी मुकुल वर्मा, जितेंद्र जैन, जेवर एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed