फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ujbekistani young woman was stabbed and killed

उजबेकिस्तानी युवती की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Sun, 08 Feb 2015 09:22 AM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
Ujbekistani young woman was stabbed and killed

नई दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के कालकाजी इलाके में उजबेकिस्तान निवासी युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अफगानिस्तान का रहने वाला है।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगा तो चुनावी ड्यूटी कर रहे एसआई और सिपाही ने उसे दबोच लिया। जिस जगह हत्या हुई है वहां से पोलिंग स्टेशन कुछ सौ मीटर की दूरी पर था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उजबेकिस्तान की रहने वाली माया (35) कालकाजी में किराये पर रहती थी। वह निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी दोस्ती अफगानिस्तान के युवक मोहम्मद रजा (28) से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन से लाया चाकू और हमला कर दिया

Ujbekistani young woman was stabbed and killed

रजा कॉल सेंटर में काम करता है। शुक्रवार की रात रजा, माया से मिलने उसके घर आया था। दोनों ने बैठकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर रजा ने रसोई में प्रयोग होने वाले चाकूसे माया पर हमला कर दिया। उसने माया पर आधा दर्जन से ज्यादा वार किए। इसके बाद वह मौके से फरार होने लगा।

आवाज सुनकर पास में ही स्थित पोलिंग सेंटर पर ड्यूटी कर रहे एसआई सतीश भाटी और सिपाही नरेंद्र भाटी ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया।

उधर घायल अवस्था में माया को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने उजबेकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि माया के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। कालकाजी थाना पुलिस मोहम्मद रजा से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed