{"_id":"5c881cc7bdec2213e54b9e91","slug":"ugc-applied-2019-guideline-development-of-women-study-centre-open-in-higher-educational-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षण संस्थानों में खुलेंगे डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर, महिला सुरक्षा कोर्स की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षण संस्थानों में खुलेंगे डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर, महिला सुरक्षा कोर्स की होगी पढ़ाई
Wed, 13 Mar 2019 02:25 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
UGC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सभी विश्वविद्यालयों में 2019 सत्र से डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर खुलेंगे। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर 2019 गाइडलाइन भी लागू कर दी है। सेंटर खोलने के लिए विश्वविद्यालयों को 35 लाख और कॉलेजों को 25 लाख रुपये बजट भी मिलेगा। खास बात यह है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में महिला सुरक्षा पर आधारित कोर्स की पढ़ाई, शोध और ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर 2019 गाइडलाइन भेज दी गई हैं। यूजीसी का मानना है कि डेवलपमेंट ऑफ वूमन स्टडी सेंटर 2019 गाइडलाइन बनाने का मकसद महिलाओं को सशक्त, सुरक्षा, संपूर्ण विकास करवाना है।
विज्ञापन
प्रत्येक सेंटर प्रति वर्ष अपने कैंपस की रिपोर्ट बनाकर यूजीसी को भेजेगा। विश्वविद्यालयों के सेंटर में शिक्षकों, छात्रों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनका काम महिलाओं पर आधारित कार्यों का जायजा लेना होगा। वूमन स्टडी सेंटर में शिक्षकों को ट्रेनिंग, महिलाओं पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करना, टीचिंग-लर्निंग मैटीरियल तैयार करना भी रहेगा।
विज्ञापन