Delhi Crime: महरौली में युगांडा की महिला के साथ लूटपाट, खींचकर जंगल में ले गए और की मारपीट; दो गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 10.45 बजे 100 फीट रोड, छतरपुर पहाड़ी पर फूल मंडी से जा रही थी। इसी दौरान दो लड़के वहां आए। उनके पास कुत्ता था। आरोपियों ने महिला को को दीवार की दूसरी तरफ खींच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली जिले के महरौली थाना क्षेत्र में युगांडा की महिला (27) के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को खींच कर जंगल में ले गए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने महिला से कई हजार रुपये लूट लिए। जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने मामले को कुछ घंटे में ही सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने अपने साथ किसी तरह की अभद्रता होने की बात से इनकार किया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि महरौली थाना पुलिस को 25 अप्रैल की रात 12 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि 100 फुटा रोड छत्तरपुर में एक विदेशी महिला नग्नावस्था में जख्मी पड़ी है।
पीसीआर वैन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके पर पहुंचने पर पुलिस को युगांडा की महिला मिली। पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 10.45 बजे 100 फीट रोड, छतरपुर पहाड़ी पर फूल मंडी से जा रही थी। इसी दौरान दो लड़के वहां आए। उनके पास कुत्ता था।
आरोपियों ने महिला को दीवार की दूसरी तरफ खींच लिया। आरोपी ने मारपीट कर पीड़िता से नकदी व ज्वेलरी लूट ली। आरोपी महिला के सिर पर पत्थर से वार कर फरार हो गए। मामले की जांच में एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम को लगाया गया। उनकी टीम आरोपियों की पहचान ग्राम सलेमपुर, थाना नवाबगंज, तहसील कायमगंज, जिला फरुखाबाद, उ.प्र. निवासी व छत्तरपुर में रह रहे मनोज उर्फ जितेंद्र उर्फ किन्नू (24) पुत्र प्यारे लाल किन्नू और रिंकू कश्यप (26) के रूप में की गई। पुलिस टीम ने सतबड़ी से दोनों को पकड़ लिया।