डीयू में भी EWS योजना: फीस में मिलेगी छूट, यूजी-पीजी के छात्र 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
वित्तीय सहायता योजना के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगे हैं। यूजी-पीजी के छात्र 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसकी घोषणा डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने की है।
इसमें उन छात्रों पर शुल्क माफी योजना लागू है, जो डीयू के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। जिन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है, उन्हें शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि जिन छात्रों की पारिवारिक आय चार लाख रुपये से आठ लाख रुपये के बीच है, उन्हें योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पिछले परीक्षा पत्रों के बकाया वाले उम्मीदवार स्कीम के लिए पात्र नहीं हैं। वहीं, बीटेक व पांच वर्षीय कोर्स के लिए यह लागू नहीं है।
इन दस्तावेज की होगी जरूरत
- पिछले वित्तीय वर्ष केलिए वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र।
- माता-पिता के आईटीआर की प्रति यदि जहां भीलागू हो।
- पिछली परीक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट की प्रतियां।
- डिग्री व स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में वास्तविक छात्र प्रमाण पत्र की प्रति।
- अलग-अलग मदों में अलग-अलग राशि का उल्लेख करते हुए शुल्क रसीद की प्रति।