फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UER: Villagers united against toll tax in Delhi rural areas

UER 2: दिल्ली देहात में टोल टैक्स के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, महांपचायत में विरोध, कहा- यह अधिकारों की लड़ाई

Sun, 14 Sep 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 02:12 AM IST
सार

प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल टैक्स के खिलाफ विरोध जताते हुए इसे दिल्ली देहात के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई करार दिया।

विज्ञापन
UER: Villagers united against toll tax in Delhi rural areas
दिल्ली देहात के यूईआर-2 पर प्रस्तावित टोल टैक्स के खिलाफ पालम 360 खाप के बैनर तले शनिवार को आयोजित महापंचायत में हजारों ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात में यूईआर-2 पर प्रस्तावित टोल टैक्स के खिलाफ पालम 360 खाप के बैनर तले शनिवार को महापंचायत हुई। प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल टैक्स के खिलाफ विरोध जताते हुए इसे दिल्ली देहात के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई करार दिया।

विज्ञापन


महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि दिल्ली देहात के इतिहास में कभी टोल टैक्स नहीं लगाया गया और वे इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने उनकी जमीनें औने-पौने दामों में हड़प लीं और अब भाजपा सरकार टोल टैक्स थोपकर उन पर अतिरिक्त बोझ डालना चाहती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिल्ली देहात ने 27 साल बाद भाजपा को समर्थन देकर सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में सरकार से उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन


20 सितंबर तक का समय दिया
महापंचायत में सर्वसम्मति से सरकार को टोल टैक्स हटाने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस अवधि में सरकार ने टोल टैक्स मुक्त करने की घोषणा नहीं की तो 21 सितंबर से स्वयं टोल बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पंचायत में मौजूद भीड़ और ग्रामीणों के आक्रोश ने साफ कर दिया कि यह आंदोलन अब दिल्ली देहात के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जमीनें दीं, किस बात का टैक्स दें
सोलंकी ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में मौजूदा समय में कोई भी टोल टैक्स दिल्ली में नहीं लगा है। ग्रामीणों की जमीन सरकार ने ली है। ऐसे में वे किस बात का टैक्स दें। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। इस दौरान पंचायत में बवाना 52 के प्रधान चौधरी धारा सिंह, लाड़ो सराय 96 के प्रधान चौधरी नरेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed