फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Udyam Sagar National Seminar and Startup Competition organized in JNU today

JNU: जेएनयू में उद्यमसागर राष्ट्रीय संगोष्ठी व स्टार्टअप प्रतियोगिता का आयोजन, विचारों को मिलेगा मंच

Mon, 21 Aug 2023 07:54 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Aug 2023 07:54 AM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी उद्यमसागर और स्टार्टअप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेटवर्किंग, ब्रांड प्रमोशन व नए स्टार्टअप विचारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Udyam Sagar National Seminar and Startup Competition organized in JNU today
फाइल फोटो

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के अटल इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) के सहयोग से सोमवार को विश्व उद्यमी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी उद्यमसागर और स्टार्टअप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें नेटवर्किंग, ब्रांड प्रमोशन व नए स्टार्टअप विचारों को मंच प्रदान किया जाएगा। संगोष्ठी में स्टार्टअप बाजार का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। इसमें स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में कोई भी प्रतिभागी एक हजार रुपये में पंजीकरण कराकर नए स्टार्टअप विचारों व अवधारणा को जूरी पैनल के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतियोगियों को पुरस्कार के साथ ही प्रतिष्ठित वेंचर से स्टार्टअप को वित्तपोषण के लिए अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें आईआईएम नागपुर के निदेशक प्रो. भीमराय मैत्री मुख्य वक्ता होंगे। साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग शर्मा व सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के महानिदेशक अरविंद कुमार शामिल होंगे। संगोष्ठी का अध्यक्षता जेएनयू के कुलसचिव प्रो. रविकेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed