फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uber rape case accused spotted by victim in Delhi court

उसे देखते ही चीख पड़ी, 'इसी दरिंदे ने किया मेरा रेप'

Thu, 08 Jan 2015 05:27 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Uber rape case accused spotted by victim in Delhi court

उबर कैब में रेप का शिकार हुई 27 वर्षीय लड़की के बयान का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में किया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस ने जज के सामने चार्जशीट पढ़ते हुए बताया कि पीड़िता ने शिवकुमार के देखते ही कहा था कि उसके साथ घिनौनी हरकत करने वाला शख्स यही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जैसे ही रेप आरोपी शिवकुमार को कोर्टरूम में लाया गया उसे देखते ही पीड़िता भावुक हो गई और चीखते हुए कहा कि यही वह दरिंदा है जिसने मेरा रेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता के इस बयान के बाद ही शिवकुमार को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था जहां उससे आगे की पूछताछ की गई।

बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख नौ जनवरी तय कर दी। इसी दिन शिवकुमार पर लगे आरोपों पर बहस होगी।

पुलिस को है फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Uber rape case accused spotted by victim in Delhi court

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सुनावाई के लिए बनाए गए स्पेशल कोर्ट में एडिशनल सेशन जज कावेरी बवेजा को पुलिस ने बताया कि उबर रेप मामले में अभी भी एक फॉरेंसिक रिपोर्ट का आना बाकी है। यह ‌रिपोर्ट चार्जशीट बनाने में पुलिस के लिए अहम सबूत बन सकती है।

बुधवार को पुलिस ने चार्जशीट में लिखा कि शिवकुमार को देखते ही युवती ने उसे पहचान लिया और चिल्लाते हुए कहा 'यही वह दरिंदा है जिसने मेरा रेप किया है।'

बता दें कि कैब में रेप की वारदात के बाद आठ दिसंबर को मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट रिया गुहा के सामने पीड़िता को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया था। उसी दिन दूसरे कमरे से जैसे ही शिवकुमार ने कोर्ट में प्रवेश किया पीड़िता चिल्ला पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed