उबर रेप: पत्नी, बेटियों को रोता देख रो पड़ा शिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबर कैब रेप केस मामले में दोषी शिव कुमार को सजा सुनाए जाने के बाद उसकी पत्नी व नाबालिग बेटियां बिलख-बिलख कर रोने लगीं। परिजनों को रोता देखकर शिव कुमार यादव व उसके पिता व अन्य परिजनों के भी आंसू निकल आए।
केस की सुनवाई के लिए शिव कुमार यादव को मंगलवार दोपहर दो बजे कोर्ट रूम में लाया गया। उस समय कोर्ट में वकीलों व मीडियाकर्मियों का जमावड़ा था।
कोर्ट रूम में शिव कुमार यादव की पत्नी, बेटियां व अन्य परिजन भी मौजूद थे। मामले की सुनवाई के दौरान शिव कुमार यादव सजा के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा था।
सजा के वक्त शिव कुमार के माथे पर शिकन तक नहीं थी
उसमें किसी तरह की बेचैनी नजर नहीं आ रही थी। मामले की सुनवाई शिव कुमार यादव का परिवार बड़े गौर से सुन रहा था। एक बार उसकी पत्नी व बेटियां कुर्सी से उठकर जज के डायस के पास आ गए।
बचाव पक्ष के वकील ने उन्हें वापस भेजा। अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शिव कुमार यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो उसकी पत्नी व बेटियां रोने लगीं।
शिव कुमार की पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई तो उसके मुंह पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया गया। शिव कुमार व अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा के तसल्ली देने पर परिजन शांत हुए।
कोर्ट से सजा मिलने के बाद भी शिव कुमार के माथे पर शिकन नहीं थी। उसने कोर्ट के फैसले की कॉपी ली व उसके बाद जेल जाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ निकल पड़ा।