उबर कैब ड्राइवर ने जेल में भी किया गंदा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप कांड का आरोपी शिव कुमार यादव जेल में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह जेल में भी गंदे काम कर रहा है। ये चौंकाने वाला खुलासा मंगलवार को एक 70 साल के बूढ़े कैदी की शिकायत के बाद हुआ।
तिहाड़ जेल के नंबर-1 सेल में शिव कुमार यादव के साथ रह रहे एक 70 वर्षीय कैदी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिव कुमार यादव के साथ एक ही सेल में नहीं रह सकता। क्योंकि उबर कैब ड्राइवर शिव कुमार वहां भी गंदी हरकतें करता है।
कैदी ने शिकायत दी है कि 'सर, मैं इस आदमी के साथ नहीं रह सकता। यह हमेशा गंदी बातें करता है। अगर हो सके तो कृपया मुझे जेल की किसी अन्य सेल में भेज दें।'
गौरतलब है कि शिव कुमार यादव पर दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप के अलावा भी कई अन्य रेप मामले भी सामने आए हैं। उसे हवस का पुजारी बताया जा रहा है। फिलहाल उसे फाइनेंसियल कंपनी की एग्जिक्यूटिव से रेप के आरोप में 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जेल में बाकी कैदियों को अपनी कहानियां सुना रहा है शिव कुमार
बीते 11 दिसंबर को शिव कुमार यादव जब तिहाड़ जेल लाया गया, तो उसे जेल की सेल में अकेले रखा गया। लेकिन इस आशंका में कि वह अकेले रहने पर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे, पुलिस ने उसे तीन अन्य कैदियों के साथ जेल नंबर में भेज दिया।
लेकिन शिव कुमार यादव की हरकतों को देखते हुए पुलिस को उस सेल में सीसीटीवी लगानी पड़ी। अब शिव कुमार की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इसके बावजूद उसने जेल में एक बूढ़े कैदी को निशाना बनाया।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पहले दिन से ही वह कैदी शिव कुमार की हरकतों से भयभीत था, आखिरकार तीन दिन बाद उसने अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में भी ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शिव कुमार को अपने ऊपर लगे आरापों को लेकर कोई तनाव नहीं है। वह जेल में बेहद सहज है और अपनी कहानी बाकी कैदियों को सुना रहा है।
बहन के घर पर भी जारी थीं शिव कुमार की हरकतें
वह देर रात जब ऑटो लेकर वापस लौटता यहां बैठकर लोगों को अपनी अश्लील कहानियां सुनाया करता था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस दौरान पर बैठकर वह आस-पास से गुजरने वाली लड़कियों पर फब्तियां भी कसा करता था।
बात यहां तक पहुंच गई थी कि चायवाले ने उसे अपनी दुकाने पर आने से मना कर दिया था। लेकिन शिव कुमार की हरकतों पर कभी कोई परिवर्तन नहीं आया।