फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uber cab driver Shiv Yadav talks dirty in jail also

उबर कैब ड्राइवर ने जेल में भी किया गंदा काम

Wed, 17 Dec 2014 03:35 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Uber cab driver Shiv Yadav talks dirty in jail also

दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप कांड का आरोपी शिव कुमार यादव जेल में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह जेल में भी गंदे काम कर रहा है। ये चौंकाने वाला खुलासा मंगलवार को एक 70 साल के बूढ़े कैदी की शिकायत के बाद हुआ।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल के नंबर-1 सेल में शिव कुमार यादव के साथ रह रहे एक 70 वर्षीय कैदी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिव कुमार यादव के साथ एक ही सेल में नहीं रह सकता। क्योंकि उबर कैब ड्राइवर शिव कुमार वहां भी गंदी हरकतें करता है।
विज्ञापन


कैदी ने शिकायत दी है कि 'सर, मैं इस आदमी के साथ नहीं रह सकता। यह हमेशा गंदी बातें करता है। अगर हो सके तो कृपया मुझे जेल की किसी अन्य सेल में भेज दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिव कुमार यादव पर दिल्ली रेडियो टैक्सी रेप के अलावा भी कई अन्य रेप मामले भी सामने आए हैं। उसे हवस का पुजारी बताया जा रहा है। फिलहाल उसे फाइनेंसियल कंपनी की एग्जिक्यूटिव से रेप के आरोप में 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जेल में बाकी कैदियों को अपनी कहानियां सुना रहा है शिव कुमार

Uber cab driver Shiv Yadav talks dirty in jail also

बीते 11 दिसंबर को शिव कुमार यादव जब तिहाड़ जेल लाया गया, तो उसे जेल की सेल में अकेले रखा गया। लेकिन इस आशंका में कि वह अकेले रहने पर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे, पुलिस ने उसे तीन अन्य कैदियों के साथ जेल नंबर में भेज दिया।

लेकिन शिव कुमार यादव की हरकतों को देखते हुए पुलिस को उस सेल में सीसीटीवी लगानी पड़ी। अब शिव कुमार की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इसके बावजूद उसने जेल में एक बूढ़े कैदी को निशाना बनाया।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पहले दिन से ही वह कैदी शिव कुमार की हरकतों से भयभीत था, ‌आखिरकार ‌तीन दिन बाद उसने अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में भी ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक शिव कुमार को अपने ऊपर लगे आरापों को लेकर कोई तनाव नहीं है। वह जेल में बेहद सहज है और अपनी कहानी बाकी कैदियों को सुना रहा है।

बहन के घर पर भी जारी थीं शिव कुमार की हरकतें

Uber cab driver Shiv Yadav talks dirty in jail also
रेप आरोपी उबर कैब ड्राइवर दिल्ली के मेंहरौली में अपनी बहन के घर पर रहता था। लेकिन यहां भी वह गंदे कामों से चूकता नहीं था। यहां उसने घर के सामने स्थित एक चाय की दुकान को अपना अड्डा बना रखा था।

वह देर रात जब ऑटो लेकर वापस लौटता यहां बैठकर लोगों को अपनी अश्लील कहानियां सुनाया करता था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस दौरान पर बैठकर वह आस-पास से गुजरने वाली लड़कियों पर फब्तियां भी कसा करता था।

बात यहां तक पहुंच गई थी कि चायवाले ने उसे अपनी दुकाने पर आने से मना कर दिया था। लेकिन शिव कुमार की हरकतों पर कभी कोई परिवर्तन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed