फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uber and ola radio taxi license cancell

दिल्ली में अब नहीं चलेंगे उबर और ओला कैब

Thu, 04 Jun 2015 10:55 AM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
uber and ola radio taxi license cancell

दिल्ली सरकार ने वेब बेस्ड कैब कंपनी उबर और ओला के रेडियो टैक्सी स्कीम के तहत लाइसेंस के आवेदन को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने यह कार्रवाई उबर कैब चालक के खिलाफ महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने और पाबंदी के बाद भी सेवाएं जारी रखने के चलते किया है।

अब दोनों कंपनियों को लाइसेंस पाने के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। परिवहन मंत्री ने दोनों कंपनियों से बीते दिनों नोटिस जारी कुछ जरूरी सवालों के जवाब भी मांगे हैं।

जब तक ये शर्त पूरी नहीं करते नहीं चलेंगी ये कैब

uber and ola radio taxi license cancell

बताते चले कि बीते साल दिसंबर में एक महिला यात्री के साथ उबर कैब चालक ने रेप किया था। इस मामले के सामने आने के बाद बिना लाइसेंस चल रहे उबर और ओला कंपनियों पर पाबंदी लगा दी गई।

उन्हें लाइसेंस देने के लिए परिवहन विभाग ने रेडियो टैक्सी स्कीम में बदलाव भी किया। दोनों कंपनियों से आवेदन करने के लिए कहने के साथ लाइसेंस मिलने तक सेवाएं बंद करने का आदेश दे दिया। मगर दोनों कंपनियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन करने के साथ पाबंदी लगने के बाद भी दिल्ली में अपनी सेवाएं जारी रखीं।

इस संबंध में परिवहन विभाग दोनों कंपनियों को तीन बार नोटिस जारी कर चुका है, मगर कंपनियों ने एक नहीं सुनी और सेवाएं जारी रखीं। इस दौरान परिवहन विभाग ने कहा कि जब तक दोनों कंपनियां शपथ पत्र देकर सेवाएं बंद होने को नहीं कहती है तब उनके लाइसेंस पर विचार नहीं होगा।

अब दिल्ली सरकार ने दोनों कंपनियों के पुराने आवेदनों को ही रद्द कर दिया है। सरकार का कहना है कि पहले वह सेवाएं बंद होने के संबंध में शपथ पत्र दे फिर नए सिरे से आवेदन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed