फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   U-turn builds under the Mahamaya Flyover

अब लीजिए महामाया फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न

Thu, 26 Dec 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Dec 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
U-turn builds under the Mahamaya Flyover

सेक्टर-44, सदरपुर और छलेरा निवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब सेक्टर-18 और 37 की ओर जाने के लिए महामाया फ्लाईओवर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न से घूमकर आ सकेंगे।

विज्ञापन


सेक्टर-37 से महामाया की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वापस सेक्टर-18 या 37 आने के लिए पहले पूरे फ्लाई ओवर का चक्कर लगना पड़ता था।

इसके अलावा कई बार वाहन गलत दिशा से सेक्टर-37 की ओर से जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस समस्या का समाधान करते हुए प्राधिकरण ने करीब तीन महीने पहले महामाया फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


अब यह बनकर तैयार है। इसे अगले दो दिन में वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल नौ के परियोजना अभियंता आरएस राघव ने बताया कि इससे सेक्टर-44, सदरपुर और छलेरा निवासियों की समस्या हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed