{"_id":"583f04644f1c1b9345de6dc0","slug":"tycoon-came-on-the-radar-of-the-it-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग के रडार पर आए धनकुबेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग के रडार पर आए धनकुबेर
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरूग्राम
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
सार
दीमापुर, गुरुग्राम से प्रतिबंधित करेंसी पकड़े जाने के बाद सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी के धनकुबेर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। प्रतिबंधित करेंसी की खेप पकड़े जाने से गुरुग्राम में सतर्कता बढ़ गई है। प्रमुख आयुक्त आयकर विभाग की मानें तो 31 दिसंबर के बाद कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
हिसार से नागालैंड के दीमापुर चार्टड प्लेन से जाने वाली नोटों की खेप पकड़े जाने पर गुरुग्राम के उद्योगपति का नाम सामने आया है। 24 घंटे के दौरान दो स्थान पर 50 लाख पकड़े जाने के बाद से आयकर विभाग व पुलिस टीम हरकत में है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग से लेकर अन्य 18 प्वाइंट पर नाका लगाया गया है। जिनसे गुजरने वालों पर पुलिस की नजर है। पुलिस वाहनों की डिग्गी खोलकर जांच कर रही है। आयकर विभाग के निशाने पर शहर के बिल्डर, एक्सपोर्टर और शराब कंपनी चलाने वाले हैं।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से मिल रही गाइडलाइन पर सर्विलांस चल रहा है। आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई 31 दिसंबर के बाद शुरू होगी। -सूरजभान नैन, प्रमुख आयुक्त आयकर विभाग गुरुग्राम।