फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths were murdered in different police station areas in the district, case registered.

Delhi NCR News: जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की हत्या, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच, शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की हत्या के मामले सामने आया है। दोनों शवों पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। एक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जबकि दूसरे मामले में मृतक की शिनाख्त आकाश (22) के रूप में हुई है। कैंप थाना और गदपुरी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पहला मामला कैंप थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि अगवानपुर के समीप एक खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




दूसरा मामला गदपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रसूलपुर गांव निवासी भोले सिंह ने अपने बेटे आकाश की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय आकाश पिछले चार वर्षों से दुधौला गांव में बाबू नामक व्यक्ति के पास कैंटर चालक के रूप में कार्यरत था। उसी कार्यालय में धर्मेंद्र नामक युवक भी काम करता था। भोले सिंह ने आरोप लगाया कि आकाश का पिछले चार माह का वेतन बकाया था। वेतन मांगने पर बाबू लगातार टालमटोल कर रहा था। इसी बीच आकाश का शव एक खाली जगह पर मिला, जिस पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता ने शक जताया है कि कार्यालय मालिक बाबू और उसके साथी कर्मचारी धर्मेंद्र ने मिलकर आकाश की हत्या की है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आकाश का सिम कार्ड, पर्स और एटीएम कार्ड धर्मेंद्र के पास से मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गदपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई रोहित को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई गई। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर बाबू और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed