फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two youths killed youth by feeding him poison In Bulandshahr

'मेरे बेटे को जहर खिला दिया': गांव के युवकों ने मोहित को दिया जहर, अस्पताल में मौत; पिता ने SSP से लगाई गुहार

Wed, 29 Jan 2025 06:47 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 29 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के एक गांव में दो ग्रामीणों ने एक युवक को जबरन जहर खिला दिया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
two youths killed youth by feeding him poison In Bulandshahr
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक मोहित कुमार को उसके ही गांव निवासी दो युवकों ने जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर मोहित को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने व आरोपी पक्ष से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मृतक के पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी कंछी सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 जनवरी को उनके पुत्र मोहित कुमार को गांव के ही दो आरोपियों ने जबरन जहर खिला दिया था, जिससे उनके पुत्र की तबीयत खराब हो गई। बताया कि उनके पुत्र ने खुद ही परिजनों को आरोपियों द्वारा जबरन जहर खिलाए जाने की जानकारी दी थी। गंभीर हालत में मोहित को बुलंदशहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। उस अस्पताल से भी उनके पुत्र की हालत नाजुक देखते हुए सरकारी अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की तहरीर कोतवाली सिकंदराबाद में दे दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन साठगांठ कर उसे छोड़ दिया गया। अब चौकी प्रभारी पीड़ित परिजनों पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed