Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Promotion of East Delhi teachers to TGT posts stalled; lack of documentation proves to be a hurdle

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली के शिक्षकों की टीजीटी पद पर पदोन्नति अटकी, दस्तावेजों की कमी बनी रोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
-एमसीडी के 28 सहायक शिक्षकों की फाइलों में मिली खामियां
विज्ञापन

-शिक्षा निदेशालय ने छह दिन में दस्तावेज जमा करने का दिया अल्टीमेटम

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एमसीडी स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों के लिए टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) बनने का इंतजार लंबा हो सकता है। पदोन्नति की प्रक्रिया में दस्तावेजों की कमी बड़ी बाधा बन गई है। शिक्षा निदेशालय ने एमसीडी के 28 सहायक शिक्षकों की फाइलों में कमियां मिलने पर संबंधित विभाग को दोबारा पत्र भेजा है। शिक्षकों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए छह दिन का अंतिम मौका दिया है। तय समय में दस्तावेज नहीं देने पर माना जाएगा कि संबंधित शिक्षक पदोन्नति नहीं लेना चाहते। खास बात यह है कि इस सूची में पूर्वी दिल्ली के कई स्कूलों में तैनात शिक्षक भी शामिल हैं। इनमें सीलमपुर, ब्रह्मपुरी, जाफराबाद, गौतम विहार, बलबीर नगर और चंद्र विहार के स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों की पदोन्नति वर्ष 2023 की रिक्तियों के आधार पर होनी है, जिनकी गणना एक जनवरी 2024 तक की गई है।

शिक्षा निदेशालय की जांच में अलग-अलग शिक्षकों के दस्तावेजों में कई तरह की कमियां सामने आई हैं। किसी की विजिलेंस क्लीयरेंस रिपोर्ट (वीसीआर) उपलब्ध नहीं है तो किसी की सर्विस बुक का पहला पन्ना नहीं मिला है। कुछ शिक्षकों से बीएड की डिग्री और मार्कशीट मांगी गई है, जबकि कुछ के सर्विस रिकॉर्ड में बीएड की एंट्री नहीं है। इसके अलावा एनओसी, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कमी भी सामने आई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, गौतम विहार स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय के सहायक शिक्षक हरीश कुमार, ब्रह्मपुरी के एमसीडी प्रतिभा विद्यालय के अविनाश चंद्र राय, सीलमपुर के एमसीडी प्रतिभा विद्यालय हिंदी (गर्ल्स) के बाबूराम और सीलमपुर फेज-3 स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय हिंदी (बॉयज) के शिव कुमार शर्मा की फाइलों में कमियां बताई गई हैं।
विज्ञापन

समय पर दस्तावेज नहीं दिए तो पदोन्नति से बाहर होने का खतरा : वहीं, जाफराबाद एक्सटेंशन स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय नंबर-1 (बॉयज) के संजय कुमार, बालबीर नगर एक्सटेंशन स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय के सुनीता सिंह और चंद्र विहार स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय के स्वान सिंह मीणा भी इस सूची में शामिल हैं। इनके अलावा चंद्रपुरी (चांद बाग) स्थित एमसीडी प्रतिभा विद्यालय की शिक्षिका अमीरुद्दीन की फाइल में भी विजिलेंस क्लीयरेंस रिपोर्ट लंबित बताई गई है। शिक्षा निदेशालय के स्थापना-तीन शाखा ने एमसीडी के शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक (प्रशासन) को भेजे पत्र में कहा है कि पहले भी 9 दिसंबर 2024 को कमियों की जानकारी दी गई थी, लेकिन कई शिक्षकों के दस्तावेज अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए संबंधित शिक्षकों से छह दिन के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article