{"_id":"6831b707f2505df01b091366","slug":"two-youths-duped-a-man-of-rs-1-lakh-in-bulandshahr-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर ठगी: दो युवकों ने व्यक्ति से लूटे एक लाख रुपये, असली नोट लेकर थमाईं कागज की गड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर ठगी: दो युवकों ने व्यक्ति से लूटे एक लाख रुपये, असली नोट लेकर थमाईं कागज की गड्डियां
Sat, 24 May 2025 08:18 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 24 May 2025 08:18 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से दो युवकों ने एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपशहर में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से दो युवकों ने एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने तीन लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराने के लिए दिए, जिसमें केवल कागज मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देकर गांव दुगरऊ निवासी कुमरपाल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक स्थित केसीसी खाते से एक लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। बैंक के बाहर आने पर उन्हें दो अज्ञात युवक मिले और बैंक में तीन लाख रुपये जमा कराने के लिए कहने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें रुमाल में लपेटकर कुछ गड्डियां दीं और 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे युवक ने भी 50 हजार रुपये ले लिए। और रुमाल में लपेटकर दी गई गड्डियों को बैंक में जमा कराने की बात कही और फरार हो गए। जब उन्होंने रुमाल को खोला तो उसमें नोटों के साइज के कागज की गड्डियां थी। इसके बाद आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन