{"_id":"6788b17ab9acca3a98085dd0","slug":"two-youths-died-after-thar-car-overturned-in-delhi-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रात तीन बजे डिवाइडर पर चढ़कर पलटी महिंद्रा थार एसयूवी, दो दोस्तों की मौत; शिमला घूमकर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रात तीन बजे डिवाइडर पर चढ़कर पलटी महिंद्रा थार एसयूवी, दो दोस्तों की मौत; शिमला घूमकर लौट रहे थे दोनों
Thu, 16 Jan 2025 12:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:43 PM IST
सार
गाड़ी ने डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पहले एक स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ा। इसके बाद उसने सड़क पर कई कलाबाजियां खाईं। बाद में एक पेड़ से टकराकर गाड़ी रुक गई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार महिंद्रा थार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। गाड़ी ने डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पहले एक स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ा। इसके बाद उसने सड़क पर कई कलाबाजियां खाईं। बाद में एक पेड़ से टकराकर गाड़ी रुक गई। हादसे में कार सवार दो दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकालकर नजदीकी सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां कार्तिक कक्कड़ उर्फ निमेश (20) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक यशराज सिद्धू (23) को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी इम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बाद में शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया। अलीपुर थाना पुलिस ने कार कब्जजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अलावा सीसीटीवी की फुटेज से हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में नींद की झपकी आना या नशे की हालत में गाड़ी से हादसा होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र कार्तिक परिवार के साथ विकासपुरी में रहता था। वहीं यशराज सिद्धू का परिवार भोपाल में रहता है। कार्तिक और यशराज दोस्त थे। 11 जनवरी को दोनों का शिमला घूमने का प्रोग्राम बना। दोनों काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी से निकल गए।
कई दिन मौज-मस्ती करने के बाद बुधवार को दोनों दिल्ली के लिए निकले। कसोल और लाहौल-स्पीति होते हुए वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे दोनों ने चंडीगढ़ पहुंचे। इस बीच देर रात करीब दो बजे दोनों मुरथल में पराठे खाए। वहां से जैसे ही यह दिल्ली के लिए निकले अलीपुर के बाकौली गांव पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गए।
बारिश के दौरान रात करीब 3.00 बजे हुआ हादसा
रात करीब 3.00 बजे थार काफी तेज गति से सोनीपत से दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पलट गई। गाड़ी ने कई कलाबाजियां खाई और वह एक पड़े से टकराकर रुक गई। हादसे में गाड़ी चला रहा कार्तिक और उसका दोस्त यशराज बुरी तरह जख्मी हो गए।
एयर बैग खुलने के बाद भी नहीं बची दोनों की जान
हादसे के दौरान कार ने कई कलाबाजियां खाईं। गाड़ी के अगले वाले दोनों एयरबैग खुल गई। दोनों ने अपनी-अपनी सीट बेल्ट भी लगाई थीं, लेकिन इसके बाद भी उनकी जाच चली गई। दरअसल कलाबाजियां खाने की वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। बाकी इनके शरीर के किसी हिस्से में चोट नही मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सिर के चोट की वजह से इनकी जान गई।
इकलौता संतान था यशराज, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मूलरूप से भोपाल का रहने वाला यशराज इकलौता संतान था। बेटे की मौत के बाद पिता पुष्पेंद्र व माता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रेजुएशन करने के बाद यशराज नोएडा में कपड़ों का कारोबार करता था। वहीं कार्तिक के परिवार में पिता संजय कक्कड़, मां रशिमा कक्कड़ व एक भाई है, वह प्रशांत विहार स्थित विद्यापीठ से बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। गाड़ी इसकी मां रशिमा के नाम है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि हादसे के मामला दर्ज कर लिया गया है, कार कैसे पलटी इसका पता लगाया जा रहा है, सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।