फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths brutally thrashed on the allegation of smuggling in Delhi

Delhi: दिल्ली में तस्करी का आरोप लगाकर दो युवकों को बेरहमी से पीटा, पुलिस के सामने ही मुंह पर किया पेशाब

Wed, 15 Mar 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Mar 2023 08:52 AM IST
सार

दिल्ली में तस्करी के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया। मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन
Two youths brutally thrashed on the allegation of smuggling in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के आनंद विहार इलाके में गोतस्करी का आरोप लगाकर मीट कारोबारी दो युवकों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गोकशी का आरोप लगाकर न सिर्फ दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया बल्कि उनके मुंह पर पेशाब भी कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों को बुलाकर हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए आनंद विहार थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। दोनों युवकों का बयान लेकर मारपीट और जबरन वसूली का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहम्मद नवाब परिवार के साथ गली नंबर-20, राजीव गांधी नगर, न्यू मुस्तफाबाद में रहता है। नवाब गाजीपुर मंडी से भैंस का मीट लाकर अपने इलाके में बेचता है। सात मार्च को यह अपने कजिन मोहम्मद शोएब के साथ सेंट्रो कार से मीट लेने गाजीपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय दोनों आनंद विहार इलाके के विवेक निकेतन लाल बत्ती पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां स्कूटी सवार ने गाड़ी से टक्कर मारकर इनको जबरन रुकवा लिया। वह जबरन नवाब व शोएब से चार हजार रुपये मांगने लगा। इसी दौरान थाने की जिप्सी वहां पहुंच गई। जिप्सी में आए पुलिसकर्मी ने शोएब की जेब से जबरन 2500 रुपये निकलकर स्कूटी चालक को दिए और उसे भेज दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों से 15 हजार रुपये की मांग करने लगे।
 

कथित रूप से गोरक्षक दल को बुलाकर युवकों को किया गया टॉर्चर
बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों ने फोन कर कथित चार गोरक्षकों को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने दोनों को गाड़ी समेत अगवा कर लिया। इनको विवेकानंद स्कूल के पास इनको एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर पीटा गया। आरोप है कि दोनों के खिलाफ धार्मिक टिप्पणियों करने के अलावा उन पर गोकशी करने के आरोप लगाकर आरोपियों ने दोनों के मुंह पर पेशाब कर दिया।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज: जिसने देखरेख के लिए रखा...उसी ने दरिंदगी के बाद मासूम को मार डाला, बच्ची की मां को बहन कहता था हैवान


 

इस दौरान थाने के तीन पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहे। करीब तीन घंटे नवाब और शोएब को पीटकर अधमरा कर दिया गया। जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पीड़ितों के मोबाइल से कॉल कर उनके परिजनों को बुला लिया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi : मालू के बेटे व बेटी ने भी दूसरी पत्नी पर दर्ज करा रखे हैं दो मामले, पुलिस ने सान्वी से पूछे 25 सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed