फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths' bike collided with a crane, one died, the other got minor injuries

Delhi NCR News: दो युवकों की बाइक क्रेन से टकराई, एक की मौत, दूसरे को मामूली चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
होटल से खाना खाकर आ रहे थे दोनों युवक, क्रेन चालक पर अचानक ब्रेक लगाने और गाड़ी को मोड़ने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में दोस्त के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहे एक युवक की बाइक क्रेन से टकरा गई। हादसे के समय बाइक उसका दोस्त आकाश चला रहा था। घटना के समय युवक के दोस्त का सिर क्रेन के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक मालिक अविनाश को मामूली चोट आई। उसे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने चालक पर अचानक ब्रेक मारने और क्रेन को उनकी तरफ मोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद चालक क्रेन को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 33 साल का अविनाश नगर निगम में कार्यरत है। उसने बताया कि उसका दोस्त आकाश पड़ोेस में रहता है। 7 सितंबर की रात आकाश उसे एस ब्लॉक सुल्तानपुरी में मिला। फिर दोनों ने पीरागढ़ी स्थित एक होटल में खाना खाने का प्लान बनाया। आकाश उसकी बाइक पर बैठ गया और दोनों पीरागढ़ी पहुंचे। दोनों ने खाना खाने के बाद देर रात करीब 12 बजे घर जा रहे थे। बाइक को उसका दोस्त आकाश चला रहा था। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के नीचे मधुबन चौक बी ब्लॉक लालबत्ती से पहले यूटर्न के पास गुजरात नंबर की एक बड़ी क्रेन उनके आगे चल रहा था।
विज्ञापन

अविनाश ने आरोप लगाया कि क्रेन चालक ने अचानक ब्रेक लगाते हुए गाड़ी को उनकी तरफ मोड़ दी। इस दौरान आकाश बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और बाइक क्रेन से जाकर टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान आकाश का सिर क्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जबकि उसके हाथ में चोट लगी। गश्त कर रहे पीसीआर कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल आकाश और अविनाश को संजय गांधी अस्पताल में लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगोलपुरी थाना की पुलिस भी पहुंच गई। वहां पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइक और क्रेन खड़ी मिली। पता चला कि डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घायल अविनाश के बयान पर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed