{"_id":"5c0481cbbdec224162108ac4","slug":"two-young-women-looted-9-lakh-injections-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवतियां 9 लाख के इंजेक्शन लूटकर फरार, 6 इंजेक्शन का फोन पर दिया था ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवतियां 9 लाख के इंजेक्शन लूटकर फरार, 6 इंजेक्शन का फोन पर दिया था ऑर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवतियां दिल्ली के दवा कारोबारी से कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गईं। एक इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख है। घटना शनिवार शाम की है।
वारदात को अंजाम देने से पहले युवतियों ने स्कूटी सवार दवा कारोबारी को टक्कर मारकर गिराया और फिर उसका बैग छीनकर फरार हो गईं, जिसमें वह इंजेक्शन लाया था। इसके बाद पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंचा और चार अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। रविवार रात तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के दवा कारोबारी तरुण गोला ने सेक्टर-39 कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को उसके परिचित आशुतोष ने उसे फोन कर कहा कि नोएडा में कैंसर पीड़ित एक रोगी को इंजेक्शन चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए उसने एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क साधने की बात कही। कारोबारी ने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो खुद को कैंसर पीड़ित व्यक्ति का रिश्तेदार बताते हुए कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन लेकर नोएडा सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस आने को कहा। साथ ही कहा कि वह उन्हें लेने के लिए किसी को बॉटेनिकल गार्डन भेज देगा।

बॉटेनिकल गार्डन से स्कूटी सवार के साथ बैठे
दवा कारोबारी ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के 6 इंजेक्शन बैग में रखे और आशुतोष के परिचित पीयूष गोयल को साथ लेकर मेट्रो से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचा। वहां उनका इंतजार कर रहे स्कूटी सवार एक युवक ने दोनों को अपने साथ बैठाया और सेक्टर-38 के गेस्ट हाउस की ओर ले जाने लगा। गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले ही बाइक पर सवार दो युवतियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गिर गए।
रोडरेज के बहाने झगड़ा कर लूटे इंजेक्शन
एक युवती ने रोडरेज का बहाना किया और तीनों से लड़ने लगी, जबकि दूसरी बाइक पर ही बैठी रही। इसी दौरान झगड़ा करने वाली युवती ने कारोबारी के हाथ से बैग छीना और बाइक पर सवार होकर फरार हो गई।
स्कूटी लेकर आया युवक भी युवतियों का पीछा करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बैग में इंजेक्शन के अलावा दो मोबाइल फोन भी रखे थे। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो अज्ञात युवतियों, एक युवक और खुद को रोगी का रिश्तेदार बताने वाले पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश चल रही है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।