फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young women looted 9 lakh injections in noida

बाइक सवार दो युवतियां 9 लाख के इंजेक्शन लूटकर फरार, 6 इंजेक्शन का फोन पर दिया था ऑर्डर

Mon, 03 Dec 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 03 Dec 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
Two young women looted 9 lakh injections in noida
नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवतियां दिल्ली के दवा कारोबारी से कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गईं। एक इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख है। घटना शनिवार शाम की है। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से पहले युवतियों ने स्कूटी सवार दवा कारोबारी को टक्कर मारकर गिराया और फिर उसका बैग छीनकर फरार हो गईं, जिसमें वह इंजेक्शन लाया था। इसके बाद पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंचा और चार अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। रविवार रात तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली के दवा कारोबारी तरुण गोला ने सेक्टर-39 कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को उसके परिचित आशुतोष ने उसे फोन कर कहा कि नोएडा में कैंसर पीड़ित एक रोगी को इंजेक्शन चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क साधने की बात कही। कारोबारी ने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो खुद को कैंसर पीड़ित व्यक्ति का रिश्तेदार बताते हुए कैंसर के उपचार में काम आने वाले 6 इंजेक्शन लेकर नोएडा सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस आने को कहा। साथ ही कहा कि वह उन्हें लेने के लिए किसी को बॉटेनिकल गार्डन भेज देगा। 

बॉटेनिकल गार्डन से स्कूटी सवार के साथ बैठे

दवा कारोबारी ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के 6 इंजेक्शन बैग में रखे और आशुतोष के परिचित पीयूष गोयल को साथ लेकर मेट्रो से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचा। वहां उनका इंतजार कर रहे स्कूटी सवार एक युवक ने दोनों को अपने साथ बैठाया और सेक्टर-38 के गेस्ट हाउस की ओर ले जाने लगा। गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले ही बाइक पर सवार दो युवतियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गिर गए। 

रोडरेज के बहाने झगड़ा कर लूटे इंजेक्शन
एक युवती ने रोडरेज का बहाना किया और तीनों से लड़ने लगी, जबकि दूसरी बाइक पर ही बैठी रही। इसी दौरान झगड़ा करने वाली युवती ने कारोबारी के हाथ से बैग छीना और बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। 

स्कूटी लेकर आया युवक भी युवतियों का पीछा करने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बैग में इंजेक्शन के अलावा दो मोबाइल फोन भी रखे थे। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो अज्ञात युवतियों, एक युवक और खुद को रोगी का रिश्तेदार बताने वाले पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश चल रही है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed