{"_id":"6a6a287d9741c9bf190287d2","slug":"two-young-men-on-a-bike-died-and-one-was-injured-in-separate-road-accidents-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148214-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक विहार इलाके में शालीमार बाग फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार विष्णु कुमार (38) को कुचल दिया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार, चालक राम लाल यादव तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चला रहा था। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक व हेल्पर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दूसरा हादसा नरेला इलाके में नरेला-बवाना रोड पर सोमवार दोपहर हुआ। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार लोकेश और मनोज को टक्कर मार दी। लोकेश की मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो