फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young men killed by a bullet, was getting battle for supremacy

एक गोली से दो युवकों की मौत, वर्चस्व के लिए हो रही थी लड़ाई

Sat, 07 Nov 2015 10:08 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed by a bullet, was getting battle for supremacy

तिलक नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक ही गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान एक युवक ने फोन कर अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन


दोस्तों की चलाई एक गोली एक युवक को भेदती हुई दूसरे को लग गई। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात साढे ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीएसआईडीसी कॉलोनी के पास दो युवकों को गोली मार दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने मनोज को पकड़ लिया और सहयोगी को गोली चलाने के लिए कहा

Two young men killed by a bullet, was getting battle for supremacy

मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवकों को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 80 गज हरिजन कॉलोनी निवासी दीपक(24) को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिजन कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मोंटू (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई।


पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मनोज 15 दिन पहले ही डकैती के मामले में जेल से बाहर आया था। दीपक व मनोज दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गई।

दीपक ने फोन कर अपने कुछ सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीपक ने मनोज को पीछे से पकड़ लिया और अपने सहयोगियों को उस पर गोली चलाने के लिए कहा।

सहयोगी ने नजदीक से सीने पर गोली मार दी

Two young men killed by a bullet, was getting battle for supremacy

उसके एक सहयोगी ने मनोज को नजदीक से सीने पर गोली मार दी जो मनोज की शरीर को आर-पार करते हुए दीपक को भी जा लगी। मनोज के भाई दीपक ने मनोज और दीपक को दोस्त बताया।


उनके मुताबिक बदमाश मनोज को मारने के लिए आए थे, जबकि दीपक उसे बचा रहा था। इसी दौरान उसकी भी गोली लगने से मौत हो गई। दीपक के मुताबिक मनोज और दीपक कोरियर का काम करते थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि मनोज के जेल जाने के बाद दीपक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। जेल से निकलने के बाद मनोज गैंग पर अपना वर्चस्व चाहता था, लेकिन यह दीपक को मंजूर नहीं था। इसलिए उसने अपने सहयोगियों को बुलाकर मनोज को रास्ते से हटाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed