फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young men died after suffocating while sleeping with a gas heater on in their room.

Delhi NCR News: कमरे में गैस हीटर जलाकर सो रहे दो युवकों का दम घुटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

-रेहड़ी पर मोमोज बेचने का काम करते थे दोनों युवक, मोमोज बनाने के बाद हीटर जलाकर सो गए थे दोनों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार की सुबह कमरे में दम घुटने से दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक कमरे में गैस हीटर जलाकर सो रहे थे। आशंका है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतकों की शिनाख्त ई ब्लाक जहांगीरपुरी निवासी 18 साल के मुसाफिक आलम और 30 साल के रुखसाद आलम के रूप में हुई है। दोनों ही जहांगीरपुरी इलाके में मोमोज बेचते थे।

उत्तरी-पश्चिमी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों युवक एक कमरे में गैस वाले हीटर का इस्तेमाल कर मोमोज बना रहे थे। मोमोज बनाने के बाद वह रात में गैस हीटर जलाकर ही कमरे बंदकर सो गए। सुबह दोनों के नहीं उठने पर परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर परिवार वाले कमरे में गए। जहां दोनों युवक बिस्तर पर अचेत पड़े मिले। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर तुरंत क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे की पूरी जांच की। पुलिस को मौके पर जलता हुआ गैस हीटर मिला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed