फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-year-old kidnapped from Palam recovered

दो साल की बच्ची को पहले किया अगवा फिर लेने लगा गोद, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 30 Nov 2019 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old kidnapped from Palam recovered
केस सुलझा - फोटो : अमर उजाला

शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं होने पर निलोठी एक्सटेंशन निवासी विरेंद्र कुमार दत्त (36) ने पालने के लिए पालम इलाके से दो साल की बच्ची को अगवा कर लिया।

विज्ञापन


वारदात में उसने पालम निवासी निखिल चौधरी (21) को भी एक लाख देने का वादा कर अपने साथ लिया। उसने निखिल को 5 हजार रुपये एडवांस भी दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उन तक पहुंची और बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि 23 नवंबर को बाइक सवार दो युवकों के दो साल की बच्ची को अगवा करने की सूचना मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस को एक बाइक का नंबर मिला। जांच में पता चला कि बाइक पानीपत हरियाणा के रहने वाले उमेश की है। पुलिस ने बाइक मालिक से पूछताछ की। उसने कहा कि बाइक चोरी हो गई है।

पुलिस ने फिर सीसीटीवी फुटेज जांची तो एक आरोपी पालम गांव की गली नंबर 7 में जाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने पहचान कर निखिल को गिरफ्तार कर लिया। 

उसने बताया कि बच्ची को विरेंद्र ने अगवा किया है। उसके घर का पता उसे नहीं मालूम था। वह विरेंद्र से ऑनलाइन मिला था। उसे नौकरी की जरूरत थी। विरेंद्र ने एक लाख रुपये का लालच देकर बच्ची को अगवा करने के लिए राजी कर लिया। पुलिस ने तकनीकी जांच कर निलौठी से विरेंद्र को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया। 

उसने बताया कि अपनी संतान नहीं होने की वजह से उसने वारदात की। पहले उसने गोद लेने की प्रक्रिया के लिए गुरुग्राम से कागजात का इंतजाम किया। फिर परिजनों को बताया कि वह कानूनी तौर पर बच्ची को गोद ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed