फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two year old girl shot died while cleaning pistol in Greater Noida

पिता की पिस्टल से चली गोली, दो साल की बच्ची की मौत

Wed, 27 Feb 2019 07:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 27 Feb 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Two year old girl shot died while cleaning pistol in Greater Noida
gun - फोटो : amar ujala

सुरक्षा के लिए गए हथियार से अपनी ही दो साल की मासूम बेटी की जान चली गई। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पंचशील कालोनी में पिस्टल की सफाई करते वक्त दो साल की बच्ची को गोली जा लगी। 24 फरवरी की शाम हुई इस वारदात में घायल बच्ची को एनएच-9 स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पहुंची कविनगर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


कविनगर पुलिस के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र की पंचशील कालोनी में विकास शर्मा पत्नी और दो साल की बेटी यति के साथ रहते हैं। रविवार 24 फरवरी की शाम विकास शर्मा घर में अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गलती से पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली पास में खेल रही दो साल की बेटी यति के सिर में लगी। उसे तत्काल एनएच-9 स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 24 फरवरी से ही उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से कविनगर पुलिस को मीमो भेजा गया तो पुलिस को घटना की जानकारी मिली। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में परिजनों ने पिस्टल की सफाई के दौरान गलती से गोली चलने की बात कही थी। बिसरख पुलिस को सूचना दे दी गई थी। पीएम के दौरान बिसरख थाना क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। मामले की जांच अब बिसरख पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed