फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-year-old boy kidnapped and murdered

Delhi NCR News: दो साल के मासूम की अगवा कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
- परिवार के साथ खजूरी फ्लाईओवर के नीचे रहता था मासूम, सीआरपीएफ कैंप की बाउंडरी वॉल के पास मिला शव
विज्ञापन

-पुलिस को आशंका सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर उतारा गया मौत के घाट, पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार शाम दो साल के मासूम राठौर की अगवा कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह मासूम का शव सीआरपीएफ कैंप की बाउंडरी वॉल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई।
खजूरी खास थाना पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खुद अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा मामले की जांच में जुटे हैं। सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम राठौर अपने परिवार के साथ खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे रहता था। इनके रिश्तेदार भी आसपास ही रहते हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम को अचानक खेलते हुए मासूम गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पुलिस मासूम की तलाश कर ही रही थी कि शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे कुछ माॅर्निगं वॉकर्स सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचे। उन्होंने वहां एक मासूम को औंधे मुंह पड़े देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मासूम की शिनाख्त राठौर के रूप में हुई।

रंंजिश में अगवा कर उतारा गया मौत के घाट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मासूम की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी की मासूम के पिता से रंजिश थी। उसका बदला लेने के लिए ही उसे मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed