{"_id":"587b9c744f1c1b3703efe238","slug":"two-workers-in-the-boiler-exploded-scorched-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बॉयलर फटने से दो कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बॉयलर फटने से दो कर्मचारी झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-37 स्थित एक कपड़ा कंपनी में ब्वॉयलर फटने से दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे कर्मचारी की पत्नी ने कंपनी मालिक, मैनेजर, सुपरवाइजर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 सिटी-2 एरिया में ग्रविड एंटरप्राइजेज नाम से कपड़ा बनाने की कंपनी है। शनिवार देर शाम कर्मचारी अपने काम में लगे थे। इसी दौरान कंपनी में लगा ब्वॉयलर अचानक फट गया। इससे पश्चिम बंगाल के जिला हीरापुर निवासी कवि शंकर व मनोज कुमार बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कंपनी में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कर्मचारी कवि शंकर की पत्नी रूपाली ने कंपनी मालिक मुकेश शर्मा, मैनेजर दिनेश शर्मा, सुपरवाइजर ऋषि त्रिपाठी के खिलाफ लापरवाही बरते जाने का केस दर्ज कराया है। हालांकि महिला का कहना है कि कंपनी की ओर से उसके पति के इलाज में मदद की जा रही है।
विज्ञापन