फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two women traveling from Bangkok arrested in Delhi with fake notes

यहां पकड़ाया बैंकाक से आई महिलाओं का जुर्म

Sun, 25 Jan 2015 09:27 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two women traveling from Bangkok arrested in Delhi with fake notes

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बैंकाक से तस्करी कर लाए नकली नोटों के साथ दो महिलाओं को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गैंग सरगना व दिल्ली सब्जी मंडी घंटाघर निवासी रेखा (40) और आनंदपुर डेयरी, सेक्टर-37, फरीदाबाद निवासी शीतल सिंह (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से 11 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों टेलकम पाउडर के डिब्बों में छुपाकर नोट लाई थीं। बरामद सभी नोट पांच सौ और हजार रुपये के हैं।
विज्ञापन


पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को बृहस्पतिवार सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं जो नकली नोट की तस्करी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर तरीके से छुपाया नोट

Two women traveling from Bangkok arrested in Delhi with fake notes

वह बैंकाक से कोलकाता और वहां से ट्रेन में दिल्ली आने वाली हैं। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोनों महिलाओं को दबोच लिया। उनके सामान की तलाशी लेने पर पुलिस को टेलकम पाउडर के डिब्बों से नकली नोट बरामद हुए।

नकली नोट को बेहद शातिर तरीके से रोल बनाकर डिब्बों में छुपाया गया था। उसके बाद ऊपर से उस पर पाउडर डालकर छुपा दिया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह नोटों को बैंकाक से दिल्ली लाई थीं। यहां तुर्कमान गेट पर एक शख्स को उन्हें नोट सौंपने थे।

बैंकाक के रास्ते पड़ोसी मुल्क भेज रहा है नकली नोट

Two women traveling from Bangkok arrested in Delhi with fake notes

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तानी नकली नोट के तस्करों ने नेपाल और बांग्लादेश का रास्ता छोड़कर अब बैंकाक को नकली नोट भारत में भेजने के लिए नया रूट चुना है।

वहीं गैंग की सरगना रेखा ने पुलिस को बताया कि वह भारत से गारमेंट ले जाकर बैंकाक में सप्लाई करती थी। वहां से तस्करी कर वह कॉस्मेटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लाती थी।

उसे बैंकाक में राजा और अमजद नामक दो पाकिस्तानी नागरिकों ने नोट दिए थे। दोनों बैंकाक केे प्रसिद्ध मार्केट में काम करते हैं।

पहले भी दे चुके हैं अपराध को अंजाम

Two women traveling from Bangkok arrested in Delhi with fake notes

रेखा के मुताबिक उसकी मुलाकात बैंकाक में ही आशीष नामक एक अन्य नेपाली तस्कर से हुई थी। आशीष ने उससे भारत से प्रतिबंधित केटामाइन व एफेड्रिन दवाईयां लाने का सौदा किया था। इनसे ड्रग्स तैयार किए जाते हैं।

रेखा जल्द ही इन दवाईयों को ले जाने वाली थी। दूसरी ओर शीतल ने खुलासा किया वह लगातार बैंकाक से नकली नोट लाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed