फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News: Two Women Shot In Slum Area Of Delhi's RK Puram

Delhi Murder: दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, आरके पुरम के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

Sun, 18 Jun 2023 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

Delhi News Crime Today: दिल्ली के अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारने की वारदात हुई है। दोनों महिलाओं को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत नाजुक बनी है। 

विज्ञापन
Delhi Crime News: Two Women Shot In Slum Area Of Delhi's RK Puram
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारी गई है। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है।

दोनों महिलाओं की हत्या से राजधनी दिल्ली में सनसनी फैल गई। वहीं, महिलाओं की हत्या के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस जांच में जुटी है। 
 

केजरीवाल ने जताया दुख
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय 'आप' सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed