{"_id":"91caaba885ce9d2e054d08ac2bb84b87","slug":"two-women-arrested-on-charges-of-abortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव नाहरपुर रूपा में अवैध रूप से गर्भपात कराने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सेवक क्लिनिक के नाम से चलाए जा रहे इस गर्भपात क्लिनिक से कई प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर गर्भपात का धंधा करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। विभाग को नाहरपुर रूपा में अवैध तरीके से गर्भपात कराने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद बृहस्पतिवार को ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सरयू शर्मा और रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव श्याम सुंदर की संयुक्त टीम ने क्लिनिक पर दबिश दी। वहां उन्हें मीनाक्षी और सुमन नाम की दो महिलाएं मिलीं, जो क्लिनिक में गर्भपात कराती थीं।
विज्ञापन
जब टीम ने दोनों से गर्भपात कराने का सरकारी लाइसेंस और डिग्री मांगी तो कुछ भी नहीं मिला। छापेमारी के दौरान वहां पर गर्भपात कराने में इस्तेमाल की जाने वाली करीब 24 किट और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं।
इन्हें दीवान पलंग के अंदर छिपाकर रखा जाता था। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सरयू शर्मा ने बताया कि गर्भपात केंद्र चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमति जरूरी है।
इसके बावजूद एक विशेषज्ञ महिला रोग विशेषज्ञ के साथ अस्पताल में पूरी व्यवस्था के साथ ही यह काम किया जा सकता है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि क्लिनिक से बरामद दवाओं और गर्भपात किट का ब्योरा नहीं था।
जो किट इस्तेमाल की गईं, किन परिस्थितियों में की गईं, इसका भी रिकॉर्ड नहीं था। यह मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) एक्ट का उल्लंघन है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।