{"_id":"b3024f30eee402c4d7132e67e236f451","slug":"two-woman-comes-to-prove-herself-as-unclaimed-child-s-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बच्चे की 'मां' बनकर आईं दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बच्चे की 'मां' बनकर आईं दो महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती लावारिस नवजात को लेने के लिए बुधवार को दो महिलाएं आईं। इनमें से एक महिला ने बच्चे की मां होने का दावा किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने निक्कू (नेटल इंटेसिव केयर यूनिट) कर्मचारियों से संपर्क किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल स्थित पुलिस चौकी भेजा गया लेकिन, महिलाएं रास्ते से ही गायब हो गईं।
विज्ञापन
सोमवार को भतौला गांव से एक नवजात को बीके अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने बच्चे के बारे में अखबार में पढ़ा था। जिसके बाद वह लेने के लिए आई हैं।
विज्ञापन
एक महिला ने बताया कि वह ही बच्चे की मां है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने महिला से बच्चे को छोड़े जाने का कारण पूछा लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया।
कर्मचारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने प्रधान चिकित्साधिकारी से बात की। जिसके बाद दोनों को बीके चौकी भेजा गया। महिलाओं के साथ एक अस्पताल कर्मी भी गया। लेकिन महिलाएं रास्ते से ही गायब हो गईं। वहीं बुधवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की देखरेख कर रही डॉक्टर ने बताया कि सांस लेने में परेशानी हो रही है। जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो उसे रेफर कर दिया जाएगा।