फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-wheeler drivers without helmets will not get petrol at all petrol pumps in Noida and Greater Noida

जानें कब से लागू होगा नया नियम: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंपों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 25 Jan 2025 09:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 25 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपाहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर उनके पीछे कोई बैठा है तो उसका भी हेलमेट लगाना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Two-wheeler drivers without helmets will not get petrol at all petrol pumps in Noida and Greater Noida
बिना हेलमेट के ही पेट्रोल लेते लोग।

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर 26 जनवरी से दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल तभी मिलेगा, जब उनके पास हेलमेट होगा। अगर उनके पीछे कोई बैठा है तो उसका भी हेलमेट लगाना जरूरी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी पंप संचालकों को निर्देशित दिया। सभी पंप पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखना होगा, ताकि हेलमेट को लेकर होने वाले विवादों के निस्तारण में आसानी हो। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हेलमेट के बिना दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि सड़क हादसों में हेलमेट के बिना होने वाली मौत पर अंकुश लगाया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि आदेश लागू कर दिया गया है। रविवार से किसी भी पंप पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सभी पंप पर जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed