{"_id":"2cf5e63581fa1aa3db6b41fcf9802dc9","slug":"two-victims-of-train-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में जीआरपी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जीआरपी का कहना है कि बिहार के जिला औरंगाबाद गांव महोरी इटावा शिकारपुर निवासी 24 वर्षीय गोविंद सिंह यहां आजाद कॉलोनी में रहता था। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह कंपनी से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सेक्टर-46 के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के मुताबिक, उसकीजेब से एक कागज मिला।
विज्ञापन
उसमें परिजनों का फोन नंबर लिखा हुआ था। फोन करने पर उसकी पहचान हो सकी। वहीं, बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने सफेद कमीज और काली जींस पहनी हुई थी। शव की पहचान नहीं हो सकी है।