फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two teenage girls angry reached Delhi

डांट से खफा खुर्जा की दो किशोरियां पहुंचीं दिल्ली

Tue, 01 Dec 2020 01:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Dec 2020 01:30 PM IST
सार

  • शास्त्री पार्क के मंदिर में आकर बैठीं तो पुजारी ने दी पुलिस को सूचना
  • काउंसलिंग के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपीं 10वीं की छात्राएं

विज्ञापन
two teenage girls angry reached Delhi
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में रहने वाली दो किशोरियों को उनके माता-पिता ने क्या डांटा कि दोनों नाराज होकर दिल्ली की बस में बैठ गईं। दोनों यहां शास्त्री पार्क पहुंचकर उतरीं और पास के एक मंदिर में जाकर बैठ गईं। पुजारी ने किशोरियों को संदिग्ध हालात में मंदिर में बैठे देख सूचना पुलिस को दी। थाने से फौरन टीम पहुंची। 
विज्ञापन


लड़कियों को विश्वास में लेकर उनकी काउंसलिंग कराई गई। बातचीत के बाद दोनों ने दिल्ली आने की वजह बताई। पुलिस ने दोनों किशोरियों को चिल्ड्रेन होम भेजा। इसके परिजनों से संपर्क किया गया और औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद किशोरियों को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 16 और 17 साल की दोनों किशोरियां मेन खुर्जा में सुभाष रोड इलाके में अपने-अपने परिजनों के साथ रहती हैं। दोनों ही खुर्जा के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं। शनिवार को परिजनों ने किसी बात पर डांटा तो उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया और दिल्ली की बस में बैठ गईं। उधर, दोनों के गायब होने पर परिजनों ने लड़कियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचकर किशोरियां शास्त्री पार्क पहुंचीं और मंदिर में आ गईं। इनमें छोटी लड़की बेहद घबराई हुई थी। पुजारी ने उनसे पूछताछ करनी चाही तो एक लड़की रोने लगी। इसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई। रविवार को औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद दोनों लड़कियों को परिवार के हवाले कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुजारी व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से लड़कियां गलत हाथों में जाने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed