फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two t20 match in firoz shah kotla on 26 march in delhi

फिरोजशाह कोटला में आज विश्व कप के दो मैच खेले जाएंगे, जाम कर सकता है परेशान

Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
two t20 match in firoz shah kotla on 26 march in delhi
फिरोजशाह कोटला मैदान

फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार 26 मार्च को आईसीसी वल्र्ड कप टी-20 के दो क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। पहला मैच आस्ट्रेलिया व आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खेला जाएगा।

विज्ञापन


दूसरा क्रिकेट मैच(पुरुष) इंग्लैंड व श्रीलंका के बीच रात 7.00 बजे से रात 11.00 बजे खेला जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक केसुचारू संचालन केलिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल के अनुसार स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। मैच वाले दिन बहादुरशाहर जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरु मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क एंड राइड की सुवधि यहां से मिलेगी-
पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग और शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं।

पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलाएंगी।

इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम केसर्दन साइड में स्थित हैं। इन गेटों केलिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 ईस्टर्न साइड में स्थित हैं।

इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम केवेस्टर्न साइड में हैं और बहादुर शाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं।

इन मार्गो पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने केसमय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजधाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरजफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।


ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया ह,ै कि दोपहर तीन बजे से लेकर रात 11बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed