फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two suspects arrested in daylight robbery case in Delhi

Delhi: राजधानी में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, कई इलाकों में पुलिस ने की गश्त

Tue, 27 Jun 2023 01:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 01:17 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कुछ हिस्सों में गश्त किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि इस गश्त के पीछे मूल उद्देश्य अपराध और आपराधिक रोकथाम है।

विज्ञापन
Two suspects arrested in daylight robbery case in Delhi
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में कार सवार से हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

 



दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कुछ हिस्सों में गश्त किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक  ने बताया कि इस गश्त के पीछे मूल उद्देश्य अपराध और आपराधिक रोकथाम है। अपराधियों को कानून का डर होना चाहिए और आम नागरिकों को पुलिस, कानून और सरकार पर भरोसा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है मामला?

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल के मुताबिक, पटेल सजन कुमार चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज में बतौर डिलेवरी एजेंट नौकरी करता है। वह शनिवार शाम को अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ दो लाख रुपये लेकर गुरुग्राम देने जा रहा था। जब वह रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल में घुसकर कुछ दूर चले तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैब जबरदस्ती रोक ली। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने पटेल सजन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed