{"_id":"68e4047863b76dd45d92dc0938eef247","slug":"two-suicide-case-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में नहीं जाने दिया तो कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में नहीं जाने दिया तो कर ली आत्महत्या
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Feb 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग मामलों में एक युवक व एक युवती ने आत्महत्या कर ली। पहला मामला दयाल बाग इलाके का है, दूसरा नहर पार इलाके का।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दयाल बाग में किशन सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उनका 25 वर्षीय बेटा जीतू पहले एक कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिससे वह तनाव में चल रहा था।
बताया गया है कि बुधवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। जीतू भी चला गया।
यह भी पढ़ें: 'मम्मी को घर से निकालना चाहते थे पापा'
बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन उठे तो जीतू को फांसी पर लटका पाया। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला नहर पार इलाके में स्थित सेक्टर-82 का है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-82 स्थित नागर कॉलोनी में बाबूलाल नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
उनकी 24 वर्षीय बेटी दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रही थी। दीक्षा की एक सहेली खेड़ी कलां गांव में रहती है। बुधवार को सहेली के भाई की शादी थी।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दीक्षा उस शादी में जाने के लिए तैयार हो रही थी। पिता ने दीक्षा को शादी में भेजने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज दीक्षा ने रात में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।