{"_id":"6422303347c138338e058143","slug":"two-storey-building-in-badarpur-area-collapsed-after-a-fire-broke-in-delhi-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बदरपुर इलाके में दो मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद ढही, दमकल की टीम मौके पर, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बदरपुर इलाके में दो मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद ढही, दमकल की टीम मौके पर, कोई हताहत नहीं
Tue, 28 Mar 2023 05:46 AM IST
आकाश दुबे
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:46 AM IST
सार
एडीपी, दिल्ली फायर सर्विसेज राजेश शुक्ला के मुताबिक, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मलबे के ढेर में तब्दील इमारत
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही इमारत भरभरा के ढह गई, इमारत के भूतल पर एक गोदाम था, जिसमें देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
एडीपी, दिल्ली फायर सर्विसेज राजेश शुक्ला के मुताबिक, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए मलबे को हटाने की जरूरत है। वहीं हादसा और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन