{"_id":"5d4087448ebc3e6ca165083a","slug":"two-sisters-sexual-harassment-by-young-man-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दो सगी बहनों को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में दो सगी बहनों को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म
Tue, 30 Jul 2019 11:37 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा के फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ एक युवक ने प्रेम का खेल खेलकर दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। जब बड़ी बहन ने आरोपी को तलाश किया और कोई पता नहीं चला तो उसने अपनी छोटी बहन से अपनी बात बताई।
इसके बाद छोटी बहन ने भी अपने साथ हुई प्रेम कहानी और दुष्कर्म की बात कबूली। पीड़िताओं ने फेज-थ्री कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
दरअसल, फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें अपने परिवार के साथ किराए पर रहती हैं और सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती हैं। उसी कंपनी में ही मैनुपरी निवासी आरोपी हरीश बिश्नोई भी नौकरी करता था।
विज्ञापन
वह भी उसी गांव में किराए के मकान में रहता था। एक बहन का आरोप है कि युवक उसके साथ 6 माह से प्रेम करने का नाटक रच रहा था और दूसरी के साथ 4 माह हो गए हैं।

Trending Videos
दोनों बहनों से आरोपी ने दुष्कर्म से पूर्व शादी करने का भी वादा किया था। कई दिन से जब आरोपी का फोन नहीं मिला और कंपनी भी नहीं आया तो उसे बड़ी बहन ने तलाश करना शुरू किया और वह युवक के कमरे पर पहुंची।
मगर आरोपी तो 25 जुलाई को अपना कमरा खाली कर भाग चुका था। इस पूरी घटना से पीड़िता जब परेशान हो गई तो उसने आपबीती अपनी बहन को बताई।
छोटी ने जब पूरी कहानी सुनी तो उसने कहा कि आरोपी हरीश ने उसके साथ 4 माह से प्रेम करने और शादी करने का झांसा दिया था। इसी के बहाने आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया था।
पीड़िता दोनों बहनें फेज-थ्री कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत दी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।