{"_id":"61f214a4fe0947fc3882ce64419d7956","slug":"two-sides-fought-out-of-rohini-court-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी अदालत के बाहर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी अदालत के बाहर दो पक्ष भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के बाहर बुधवार शाम अदालत में पेशी के दौरान दो बदमाशों के रिश्तेदारों में झड़प हो गई। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और एक युवक की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
युवक के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली शिकायत के बाद प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के लोग अलीपुर और ताजपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मोनू नाम का बदमाश अलीपुर इलाके में रहता है। वहीं दूसरा बदमाश विकास उर्फ आलू भी रहता है। मोनू इन दिनों हत्या का प्रयास के मामले में जेल में बंद है। बुधवार शाम को मोनू की रोहिणी अदालत में पेशी थी।
विज्ञापन
मोनू के भाई विनोद का आरोप है कि इस दौरान विकास अपने सहयोगियों के साथ रोहिणी अदालत के परिसर के बाहर आ गया और मोनू के समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन लोगों ने एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई।
कुलदीप ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोनू के भाई विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी विकास की तलाश में दबिश दी जा रही है।