फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Shiva devotees died in road accident

दो कावड़ियों को ट्रक ने कुचला, बवाल

Thu, 17 Jul 2014 01:15 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Two Shiva devotees died in road accident

दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर बुधवार को मंसूरपुर और खतौली में हुए हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने बेगराजपुर मेडिकल कालेज के सामने हंगामा करते हुए दो घंटे तक हाईवे जाम रखा।

विज्ञापन


कांवड़ियों ने हादसा करने वाले ट्रक में भी तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शिव भक्तों को समझा बुझा कर शांत किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच हाईवे का यातायात वाया जानसठ को डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन

कांवड़ लेकर लौट रहा था पीयूष

Two Shiva devotees died in road accident

नई दिल्ली महरौली क्षेत्र के किशनगढ़ निवासी चार साथी पीयूष (22) पुत्र सुखचंद उर्फ काला, कृष्ण सिंह, रोहित और भानू हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। बुधवार दुपहर करीब तीन बजे चारों मंसूरपुर क्षेत्र में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे।

यहां पर चारों ने कांवड़ रखकर विश्राम करना चाहा। पीयूष थोड़ा हाईवे की ओर चला गया, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे रोड़ी के भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे से वहां पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों और शिव भक्तों ने ट्रक के नीचे फंसे पीयूष को निकाला।

इसी दौरान पुलिस हाईवे एंबुलेंस लेकर वहां आ गई और उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची, मगर रास्ते में ही पीयूष ने दम तोड़ दिया। साथी की मौत से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए वहां पर जाम लगा दिया। साथ ही कांवड़ियों ने वहां खड़े ट्रक में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

अकेले कांवड़ लेकर निकला था सुमित

Two Shiva devotees died in road accident

दूसरा हादसा खतौली में हाईवे पर ही चीतल ग्रांड के सामने हुआ। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कांवड़ियां सुमित (22) पुत्र धर्मपाल अकेले कांवड़ लेकर आ रहा था।

बुधवार शाम को जब वह खतौली बाईपास पर पहुंचा तो थक गया, उसने वहां से बाइक से गुजर रहे मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर निवासी जयपाल पुत्र बेगराज से लिफ्ट ले ली। कुछ दूरी पर चलते ही चीतल ग्रांड के सामने मेरठ की ओर से आती डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दिया।

हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल सुमित को मेरठ भिजवाया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यहां पर भी कांवड़ियों ने हंगामा किया, जिस पर सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर आकर उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। मृतक के परिजनों को हादसे की खबर कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed