फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sharpshooters arrested in firing at Elvish Yadav house case

Delhi: एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी में दो शार्पशूटर अरेस्ट, दूसरी वारदात के लिए नेपाल बॉर्डर से आए थे वापस

Mon, 25 Aug 2025 05:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 05:42 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त कौशिक ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित एल्विश यादव के घर पहुंचे, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two sharpshooters arrested in firing at Elvish Yadav house case
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग केस में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी में नीरज फरीदपुरिया-हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव सिंह उर्फ निक्का (22) और बिहार के बीसीए छात्र आदित्य तिवारी (19) को रविवार दोपहर एक अभियान के दौरान दोनों को रोहिणी के शाहबाद डेयरी में खेड़ा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

स्पेशल सेल (विशेष शाखा) पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पूरन पंत, रवि तुषिर और ब्रह्म प्रकाश की टीम ने अभियान चलाया था। उन्हें सूचना मिली थी कि शूटर गिरोह के निर्देश पर दिल्ली में एक और हमले के लिए फिर से इकट्ठा हो रहे हैं। जब आरोपियों को रोका गया तो उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चलाने के लिए पिस्तौल निकालने की कोशिश की, लेकिन गोली चलाने से पहले ही दोनों को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ही जेल में बंद गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और उसके सहयोगी हिमांशु भाऊ के आदेश पर काम कर रहे थे। इन्होंने 17 अगस्त को यादव के घर पर हमले के लिए हथियार, धन और रसद की व्यवस्था की थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि गुरुग्राम की घटना के बाद उन्होंने भारत-नेपाल सीमा की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दिल्ली में एक नए काम के लिए वापस बुला लिया गया।

विज्ञापन

17 अगस्त की सुबह की सुबह हुई थी फायरिंग
पुलिस उपायुक्त कौशिक ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित एल्विश यादव के घर पहुंचे, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर फरार हो गए। बाद में 'भाऊ गैंग' ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली। गौरव सिंह पर पिछले साल राजस्थान में एक मूर्ति तोड़ने के संबंध में मामला दर्ज है, जबकि आदित्य तिवारी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

मामला दर्ज किया गया है
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्पेशल सेल के थाने में आम्र्स एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

बीसीए कर रहा है
मूलरूप से तैमूर जिला, बिहार निवासी आदित्य तिवारी फरीदाबाद में रह रहा है। वह फरीदाबाद से बीसीए कर रहा था। उसका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed