{"_id":"5c9f4d8abdec221428362cad","slug":"two-scrap-traders-kidnapped-and-sexually-assaulted-teenager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से किशोरी को दो कबाड़ियों ने किया अगवा, मारपीट के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते से किशोरी को दो कबाड़ियों ने किया अगवा, मारपीट के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 30 Mar 2019 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी को अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो कबाड़ियो को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 8 में रहने वाली प्रिया (काल्पनिक) नामक 17 वर्षीय किशोरी 26 मार्च को सेक्टर 10 की एक कंपनी में काम सीखने जा रही थी।
विज्ञापन
वहां से दो कबाड़ी इनाम व फरमान ने उसे जबरन अपनी कार में अगवा कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने किशोरी के साथ मारपीट करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत किशोरी की मां ने 2 दिन पूर्व थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई थी। दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में लग गई और बीती रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।