{"_id":"5d43b77a8ebc3e6ce64e4950","slug":"two-sandalwood-smugglers-arrested-brought-from-chennai-in-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो करोड़ की चंदन की लकड़ी के साथ 2 गिरफ्तार, चेन्नई से टेंपो में लाई गई थी नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो करोड़ की चंदन की लकड़ी के साथ 2 गिरफ्तार, चेन्नई से टेंपो में लाई गई थी नोएडा
Fri, 02 Aug 2019 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
चंदन तस्करी में पकड़े गए दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में किराएदारों के सत्यापन के दौरान पुलिस ने एक मकान से करीब 1500 किलोग्राम चंदन की लाल लकड़ी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान वेलकम निवासी मोहम्मद नदीम (28) और चैन्नई निवासी बासित (25) की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि बरामद लकड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा दो करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी व इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लकड़ी को हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले कुछ कारोबारियों को बेचने वाले थे।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर जिले में किराएदारों का सत्यापन चल रहा है। एसआई अमित भारद्वाज, सिपाही परमिंदर व अरुण वेलकम के एल-421, जनता कालोनी मकान में जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को जांनकारी मिली थी कि मकान में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा है। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां प्लास्टिक के कई बैग में लाल रंग की लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। छानबीन के बाद साफ हो गया कि लकड़ी चंदन की है।
पुलिस के मुताबिक, नदीम अपने परिचित बासित के जरिये लकड़ी को चैन्नई से खरीदकर लाया था। इसके लिए उसने एक मिनी टेंपो को किराए पर लिया गया, जिसमें लकड़ी रखकर लाया और कुछ समय के लिए नोएडा में छिपाकर रखी। इसके बाद वेलकम लाया गया। अब आरोपी इस लकड़ी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले कुछ कारोबारियों को बेचने की फिराक में थे।