{"_id":"8a89c0f0717e787c7b02514b1086c11d","slug":"two-project-will-be-stopped-due-to-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS चुनाव की अधिसूचना से लटकेंगे कई प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS चुनाव की अधिसूचना से लटकेंगे कई प्रोजेक्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल और नलगढ़ा के शहीद स्मारक का काम अब चुनाव के बाद ही शुरू हो सकेगा। टेंडर फाइनल न हो पाने के कारण दोनों प्रोजेक्ट अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-39 में प्रस्तावित दो सौ बेड का जिला अस्पताल बनना है। इसे बनाने में सवा चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसमें ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे, ईसीजी, टीएमटी, अल्ट्रासाउंड, लेबोरेटरी, मेटरनिटी व फैमिली प्लानिंग, ओटी, सेमी प्राइवेट व प्राइवेट वार्ड और सीएमओ ऑफिस होगा।
विज्ञापन
इसे उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम बनवा रहा है, लेकिन चुनावी अधिसूचना से पहले इसका टेंडर फाइनल होने के आसार नहीं है।
वहीं नलगढ़ा के शहीद स्मारक का भी यही हाल है। इसकी अभी तक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। चुनाव बाद ही इसका टेंडर होगा, जिसके बाद काम शुरू होगा।