फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two prisoners bail canceled he was trying to trap delhi police

चले थे पुलिस को फंसाने, खुद ही फंस गए, सीसीटीवी से सामने आया हवालात का सच

Thu, 18 Jul 2019 08:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners bail canceled he was trying to trap delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट में पेशी से पहले हवालात में खुद को जख्मी कर पुलिसकर्मियों को फंसाने की कोशिश करने वाले दो विचाराधीन कैदियों की जमानत अदालत ने रद्द करते हुए वापस जेल भेज दिया है। पुलिसवालों ने कैदियों की बात नहीं मानी थी, जिससे कारण वे उन्हें फंसाना चाहते थे। 
विज्ञापन


इनकी करतूत का खुलासा हवालात में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ। द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनू अग्निहोत्री ने जमानत रद्द करते हुए कहा कि दोनों कैदियों विकास व विकास पुरी का आचरण बेहद आपत्तिजनक है। 
विज्ञापन


इन कैदियों को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने एक अन्य मामले में इन्हें गिरफ्तार कर लिया था और दोनों न्यायिक हिरासत में थे। पेश मामले में पुलिस उन्हें हथकड़ी पहनाकर अदालत में पेशी के लिए ला रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों ने पुलिस वालों से किसी खास ढंग से हथकड़ी लगाने को कहा था। पुलिसवालों ने उसे नियम के विरुद्घ बताते हुए कैदी के बताए अनुसार हथकड़ी लगाने से मना कर दिया था। 

कैदियों ने इससे नाराज होकर खुद का बनियान फाड़ लिया और अपने आप को जख्मी कर लिया था, ताकि पुलिसकर्मियों को फंसाया जा सके। अदालत में पेश होने पर उन्होंने पुलिसवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। अदालत ने हवालात प्रभारी को तलब कर लिया। 

प्रभारी ने अदालत के समक्ष सीसीटीवी की वीडियो फुटेज पेश कर कैदियों की करतूत का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ही पुलिस वालों के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे। 

वीडियो देखने के बाद पता चला कि विकास पुरी ने अपनी बनियान खुद फाड़ ली और दोनों पुलिसवालों को फंसाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। अदालत ने आरोपियों को गाली देने के आरोप की पुलिस उपायुक्त से जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed