{"_id":"f11eacc75ef206ca1953c28ef822cf7d","slug":"two-polio-potential-child-rushed-at-bk-hospital-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पोलियो संभावित बच्चे बीके अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पोलियो संभावित बच्चे बीके अस्पताल पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में पल्स पोलियो अभियान के तुरंत बाद बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में दो पोलियो संभावित बच्चे आए। दोनों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को पोलियो संभावित मानते हुए स्टूल सैंपल लिए।
विज्ञापन
बड़खल निवासी फरीम ने बताया कि उसके बेटे अरीन को कुछ दिन पहले बुखार आया था। उसने बेटे को स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज करवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद वह उसे बीके अस्पताल ले आया।
विज्ञापन
वहीं गांधी कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि उसके बेटे शिव को काफी दिन से चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। पास के एक डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद वह उसे बीके अस्पताल ले आया।
विज्ञापन
इन दोनों बच्चों के सामने आने के बाद अभी तक जिले में 107 पोलियो संभावित मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि दोनों बच्चों को एएफपी (एक्यूट फालिसड पैरालायसिस) मानते हुए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।